Explore approved recipes from the ChefAdda community.

पालक पनीर सबकी पसंदीदा डिश में से एक है पालक पनीर खाने में तो अच्छी है ही साथ में यह बहुत फायदेमंद भी है पालक और पनीर दोनों हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। पालक पनीर बनाना बहुत आसान है इसमें उबले हुए पालक को पीसकर मसालों के साथ ग्रेवी तैयार करके उसमें पनीर को डालकर तैयार की जाती है यह ज्यादातर ठंड के मौसम में बनाई जाती है पालक पनीर को आप जीरा राइस ,पराठे ,रोटी और तंदूरी के साथ सर्व कर सकते हैं।

सैंडविच ढोकला एक प्रसिद्ध गुजराती स्नैक है। आपको इस स्नैक के कई प्रशंसक मिल जाएंगे। आपको मुंबई गुजरात के कई किराना स्टोर में सैंडविच ढोकला के पैकेट मिलेंगे। ये एक कुटीर उद्योग हैं जो कई कुंवारे लोगों और ऑफिस जाने वाली भीड़ के अल्पाहार की आवश्यकताओं पूरा करता है। इसमें पीले 'खमन' ढोकला और सफेद ढोकला एक साथ उबले हुए होते हैं। आप इसे केचप या पुदीना या इमली की चटनी के साथ परोस सकते हैं। अगर आपके पास इमली नहीं है, तो आप इसे चटनी के साथ परोस सकते हैं। तो चलिए झटपट जान लेते है इसकी रेसिपी -

नाचोज एक मैक्सिकन चिप्स है यह मक्के के आटे का बना चिप्स है इसी से चीजी नाचोज बनाया जाता है नाचोज के ऊपर चीजी साॅस,हरी मिर्च ,हरा धनिया ,टमाटर और प्याज डालकर तैयार किया जाता है नाचोज खाने में बेहद स्पाइसी और क्रंची होता है इससे मैक्सिकन चीजी नाचोज सैलेड भी कहा जाता है,चीजी नाचोज सैलेड बनाना बहुत ही आसान है यह कम समय में बन जाता है इसे आप स्टार्टर में खाने के लिए परोस सकते हैं

नाचोज मक्के के आटे से बनाए जाने वाला मैक्सिकन चिप्स है यह बहुत कुरकुरा होता है यह 20 से 25 मिनट में तैयार हो जाता है नाचोज को आप साॅस या सालसा के साथ खा सकते हैं यह बच्चों ,बड़े दोनों पसंद करते हैं ।

साबूदाना की टिक्की खाने में बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरी होती है इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं व्रत में खाने के लिए इसमें सेंधा नमक का प्रयोग करें। साबूदाना की टिक्की आलू, हरी मिर्च, साबूदाना, जीरा पाउडर और अन्य चीज डालकर बनाई जाती हैं इसे आप सुबह की चाय और शाम की चाय के साथ स्नेक्स के रूप में सर्व कर सकते हैं। आलू टिक्की बनाने में बेहद आसान है और खाने में बेहद लाजवाब है।

जयपुर अपने प्रामाणिक भोजन के लिए प्रसिद्ध है। आपको बहुत सारी मसालेदार और मीठी रेसिपीज मिलेंगी जो कि जयपुर की शान हैं। यहाँ मैं आपको जयपुर की मशहूर आलू प्याज पनीर की सब्जी शेयर कर रही हूँ। इसमें रिच ग्रेवी के साथ मसालेदार स्वाद है। जयपुर में वे इसे टिक्कड़ के साथ परोसते हैं जो एक भारतीय फ्लैट ब्रेड है जिसे 5 अनाजों के साथ बनाया जाता है। यह इस शाही सब्जी के साथ सबसे अच्छा लगता है। आप लोग जरूर इसे ट्राय करिये , उम्मीद है आप जरूर इसे पसंद करेंगे। और अगर आपको यह रेसिपी पसंद आए तो कमेंट में अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया शेयर करना न भूलें।

ज्यादातर बच्चे लौकी नहीं खाते हैं पर आज हम एक लौकी से बनी रेसिपी लेकर आए हैं जो लौकी का हलवा है यह बच्चों को बेहद पसंद आएगा और इसे आप मेहमानों के आने पर भी बना सकते हैं यह कम समय में तैयार हो जाएगा और साथ में सभी को पसंद भी आयेगा।

वेज मंचूरियन एक आसान और सबका पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड में से एक है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इस रोल मे काफी तरह की सब्ज़ी डाली जाती है और इसका स्वाद नरम और मसालेदार होता है।

भरवा भिंडी स्वादिष्ट सब्जियों में से एक है, आजकल तो सादी सब्जियां सभी लोगो को पसंद नहीं होती है लेकिन भरवा भिंडी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये तो सबकी मनपसंद होती है। भिंडी में नारियल, मूंगफली,बेसन, मसाले और कई सारी सामग्री से बना मसाला भरा जाता है और बाद में पकाया जाता है। इसे विशेष अवसरों त्योहारों पर बनाया जाता है। अगर आप पहले से भराई मसाला बनाकर रखते है तो यह सब्जी बनाना बहुत ही आसान हो जाता है। आइये चलते है इसके बनाने की विधि देखते है

मावा बर्फी राजस्थानी मिठाई है इसमें इलायची का फ्लेवर दिया जाता है और बादाम, पिस्ता से गार्निश करके सजाया जाता है इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती इसे आप चाहे तो घर पर आसानी से बना सकते हैं।