Explore approved recipes from the ChefAdda community.

ड्राई फ्रूट्स लड्डू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं यह बिना चीनी और गुड़ के केवल ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाने वाला पौष्टिक लड्डू है। इस लड्डू को बनाने के लिए बिना बीज वाले खजूर को मोटा पीसा जाता है ताकि वे गम की तरह काम करें और लड्डू में मिठास भी डालें। ड्राई फ्रूट लड्डू आमतौर पर त्योहारों के मौसम के दौरान तैयार किया जाता है जैसे कि दीवाली, नवरात्रि और कृष्ण जन्माष्टमी आदि। ड्राई फ्रूट लडडू की आसान रेसिपी आपके लिए लेकर आए हैं तो चलिए बनाते हैं- #navratriRecipeContest

साबूदाना खिचड़ी बहुत ही स्वादिष्ट खिचड़ी होती है और यह भारतीय व्यंजनों में से एक है इसे आप किसी भी समय बना के खा सकते हैं लेकिन यह ज्यादातर व्रत में खाए जाने वाला व्यंजन है। साबूदाना खिचड़ी को हम व्रत में आसानी से खा सकते हैं क्योंकि इसमें प्याज लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है । साबूदाना खिचड़ी को बनाने में भले ही समय लगता है परंतु या आसानी से बन जाता है और इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है यह ज्यादातर नवरात्रि ,शिवरात्रि जैसे त्योहारों में बनाया जाता है, तो चलिए बनाते हैं साबूदाना की खिचड़ी- #navratriRecipeContest

पिज्जा में मोजेरेला चीज डालने पर यह बढ़िया टेस्ट देता है और इसकी अलग टॉपिंग्स इसे अलग स्वाद और टेक्सचर देती है जिससे सॉफ्ट पिज्जा के बेस में में क्रंच आता है,हालांकि इन दिनों बाजार में यह आसानी से पिज्जा बेस मिल जाता है, जिसे लाकर झटपट पिज्जा मिनटों में बना सकते है, लेकिन आज हम आपके लिए इसी पिज्जा बेस की रेसिपी लेकर आए हैं ताकि आप इसे घर पर फ्रेश बनाकर, फ्रेश पिज्जा बेक बना सके। इस आटे को आप गार्लिक ब्रेड और पिज़्ज़ा पराठा के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं।

पास्ता यह एक इटालियन डिश है,जो आज पूरे देश में जानी जाती है। पास्ता फास्ट फूड के रूप में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है इसे आप छोटी-मोटी पार्टियों में सर्व कर सकते हैं। पास्ता बनाना वैसे तो बहुत आसान है पर आज हम उससे भी आसान रेसिपी लेकर आए हैं जो खाने मैं बेहद स्वादिष्ट और चटपटी है तो चलिए हम बनाते हैं मसाला पास्ता जो बच्चों को बहुत पसंद आएगा।

रबड़ी भारतीय मीठे व्यंजनों मैं से एक है यह पूरे भारत में प्रसिद्ध है शायद ही कोई होगा जिसे रबड़ी पसंद ना हो। रबड़ी अपने स्वाद और अपने सुगंध से बहुत प्रसिद्ध है जिसे कोई खाए बिना रह ही नहीं सकता है रबड़ी को चाहे आप ऐसे ही खा सकते हैं परंतु इसे आप जलेबी ,इमरती ,गुलाब जामुन , मालपुए के साथ सर्व करगें तो इससे इनका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। रबड़ी अक्सर आपको शादियों या पार्टी में खाने को मिल जाती है जिसे देखने के बाद हम खुद को रोक नहीं पाते हैं तो चलिए बनाते हैं स्वादिष्ट शाही रबड़ी-

पिज्जा बन एक फास्ट फूड है इसमें बन के बीच पर टॉपिंग्स की जगह कुछ सब्जियों और सॉस की स्टाफिंग करके बेक किया जाता है पिज्जा बन बच्चों को बहुत पसंद आता है इसे आप उन्हें टिफिन में दे सकते हैं और इसे आप पार्टी में स्टार्टर के तौर पर रख सकते हैं इसे बनाने में थोड़ा समय लग सकता है परंतु यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है।

छोला समोसा चाट रेसिपी रोड साइड रेसिपी है यह अधिकतर सभी जगह पर खाने को मिल जाता है छोले समोसे दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा ही प्रसिद्ध है इसका खट्टा मीठा और तीखा स्वाद बेहद स्वादिष्ट और चटपटा होता है। इसे आप घरों में भी इसी अंदाज में बना सकते हैं। छोले समोसे को बनाने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन खाने में बहुत ही मजा आएगा तो आज हम घर पर ही बाहर से भी ज्यादा स्वादिष्ट छोले समोसे बनाएंगे तो चलिए बनाते हैं।

ब्रेड और दही के शोले सुबह और शाम के स्नैक्स के लिए बेहतरीन डिस है यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है दही शोले को आप पार्टी में स्टार्टर स्नेक्स के रूप में रख सकते हैं यह दही में सब्जियों को डालकर ब्रेड में रखकर रोल तैयार किया जाता है, यह बच्चों ,बड़ों दोनों को बहुत ही पसंद आता है।

फ्रूट कस्टर्ड खाने में बहुत फायदेमंद और स्वादिष्ट भी होता है फ्रूट कस्टर्ड क्रीम और फ्रूट्स मिलाकर मनाया जाता है यह बनाना बहुत ही आसान है फ्रूट कस्टर्ड को आप किसी अवसर पर या फल के बच जाने पर भी बना सकते हैं फ्रूट कस्टर्ड बच्चों को बहुत पसंद आता है।

ब्रेड पिज्जा सुबह और शाम के स्नैक्स के तौर पर काफी लोकप्रिय है ब्रेड पिज्जा आसानी से बनाए जाने वाले रेसिपी है यह पिज्जा का ही एक रूप है जिसे ब्रेड से बनाया जाता है इसके लिए हमें पिज्जा का आटा तैयार करने की जरूरत नहीं है इसे आप ब्रेड के ऊपर सॉस और कुछ सब्जियां डालकर बना सकते हैं यह बच्चों को बहुत पसंद आएगा ब्रेड पिज्जा बहुत कम समय में बनने वाली रेसिपी है तो चलिए हम ब्रेड पिज्जा बनाना शुरू करते हैं।