ड्राई फ्रूट्स लड्डू

14 views 17/10/2020 0 comments 1 likes
ड्राई फ्रूट्स लड्डू

Yields

1 serving

Prep Time

15 mins

Cook Time

15 mins

Total Time

-

N

Author

Nishant Saroj

Rating

Difficulty

Intermediate

Likes

ड्राई फ्रूट्स लड्डू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं यह बिना चीनी और गुड़ के केवल ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाने वाला पौष्टिक लड्डू है। इस लड्डू को बनाने के लिए बिना बीज वाले खजूर को मोटा पीसा जाता है ताकि वे गम की तरह काम करें और लड्डू में मिठास भी डालें। ड्राई फ्रूट लड्डू आमतौर पर त्योहारों के मौसम के दौरान तैयार किया जाता है जैसे कि दीवाली, नवरात्रि और कृष्ण जन्माष्टमी आदि। ड्राई फ्रूट लडडू की आसान रेसिपी आपके लिए लेकर आए हैं तो चलिए बनाते हैं- #navratriRecipeContest

Ingredients

सामग्री

Directions

बनाने की विधि

1

सबसे पहले, एक ब्लेंडर में 1 कप बीज निकालकर खजूर लें और 4-5 बार सूखा ही ब्लेंड करें और दरदरे पीस लें फिर एक तरफ रख दें।

2

इसके काजू, पिस्ता और बादाम को भी बारीक काट लें।

3

एक कढाई लें और उसमें एक टीस्पून घी डालें इसके अलावा, इसमें सभी सूखे मेवे जैसे कि किशमिश, काजू, पिस्ता और बादाम डालें।

4

अब इन्हें मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें जब तक कि वे हल्के से रंग न बदल दें।

5

अब इसमें ब्लेंड किये हुए डेट्स डालें और मध्यम आंच पर चलाते रहें ।

6

अब इलायची पाउडर डालें और इन्हें तबतक भूनें, जबतक खजूर तेल छोड़ने लगे।

7

अब आंच बंद कर दें और एक या दो मिनट के लिए ठंडा होने दें।

8

फिर तुरंत लड्डू बनाना शुरू करें। यदि आप इसे पूरी तरह से ठंडा होने देते हैं, तो आप लड्डू नहीं बना पाएंगे।

9

इसे आप तुरंत परोसें या एयरटाइट कंटेनर में लड्डू को स्टोर करें।

Comments

Leave a reply

No comments yet

Be the first to share your thoughts on this recipe!