पिज्जा में मोजेरेला चीज डालने पर यह बढ़िया टेस्ट देता है और इसकी अलग टॉपिंग्स इसे अलग स्वाद और टेक्सचर देती है जिससे सॉफ्ट पिज्जा के बेस में में क्रंच आता है,हालांकि इन दिनों बाजार में यह आसानी से पिज्जा बेस मिल जाता है, जिसे लाकर झटपट पिज्जा मिनटों में बना सकते है, लेकिन आज हम आपके लिए इसी पिज्जा बेस की रेसिपी लेकर आए हैं ताकि आप इसे घर पर फ्रेश बनाकर, फ्रेश पिज्जा बेक बना सके। इस आटे को आप गार्लिक ब्रेड और पिज़्ज़ा पराठा के लिए भी प्रयोग कर सकते हैं।
Pizza base Dough
5 views 30/09/2020 0 comments 0 likes

Yields
1 serving
Prep Time
10 mins
Cook Time
420 mins
Total Time
-
J
Author
Jyoti Saroj
Rating
Difficulty
IntermediateLikes
Ingredients
सामग्री
Directions
बनाने की विधि
1
सबसे पहले एक बड़े से बाउल में गर्म दूध और 2-3 टेबलस्पून गर्म पानी लें। अब इसमें एक चौथाई टेबिल स्पून चीनी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
2
फिर सूखी हुई यीस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें और बाउल को 5 मिनट के लिए प्लेट से ढक दें।
3
जब यीस्ट फूल जाए तो उसमें 2 कप मैदा डालें उसके बाद तेल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4
अब धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए इसे मिक्स करें इसके बाद अपने हाथों से इसे 2-4 मिनट के लिए गुथें।
5
अब आटे को अच्छे से गूंथते हुए चिकना करके लें और आटे को 7-8 घंटे के लिए दोगुना फूलने तक रखें।
6
अब आप इसे पिज्जा पराठा, पिज्जा, गार्लिक ब्रेड में यह आटे को प्रयोग कर सकते हैं।
Comments
Leave a reply
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!