रबड़ी भारतीय मीठे व्यंजनों मैं से एक है यह पूरे भारत में प्रसिद्ध है शायद ही कोई होगा जिसे रबड़ी पसंद ना हो। रबड़ी अपने स्वाद और अपने सुगंध से बहुत प्रसिद्ध है जिसे कोई खाए बिना रह ही नहीं सकता है रबड़ी को चाहे आप ऐसे ही खा सकते हैं परंतु इसे आप जलेबी ,इमरती ,गुलाब जामुन , मालपुए के साथ सर्व करगें तो इससे इनका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। रबड़ी अक्सर आपको शादियों या पार्टी में खाने को मिल जाती है जिसे देखने के बाद हम खुद को रोक नहीं पाते हैं तो चलिए बनाते हैं स्वादिष्ट शाही रबड़ी-
शाही रबड़ी
22 views 21/09/2020 0 comments 1 likes

Yields
1 serving
Prep Time
5 mins
Cook Time
60 mins
Total Time
-
N
Author
Nishant Saroj
Rating
Difficulty
BeginnerLikes
Ingredients
सामग्री
Directions
बनाने की विधि
1
एक भारी तले वाले कड़ाही में दूध पकने के लिए रखें।
2
जब दूध उबलने लगे और उसमें मलाई की परत बनने लगे तो उस मलाई को निकाल के कड़ाही के किनारे पर रखते जाएं।
3
मलाई की परत जितनी बार बनती जाए उतनी बार निकाल कर साइड में रखते जाए जब तक दूध 1/3 हिस्सा ना हो जाए अब दूध और मलाई को एक साथ मिला लें।
4
अब इसमें चीनी डाल कर अच्छे से मिलाएं उसके बाद इलायची पाउडर कटे हुए काजू बादाम और केसर को डालें।
5
अब इसे रूम टेंपरेचर पर कुछ देर के लिए रखे रहने दे उसके बाद 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें उसके बाद सर्व करें।
Comments
Leave a reply
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!