छोला समोसा चाट रेसिपी रोड साइड रेसिपी है यह अधिकतर सभी जगह पर खाने को मिल जाता है छोले समोसे दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा ही प्रसिद्ध है इसका खट्टा मीठा और तीखा स्वाद बेहद स्वादिष्ट और चटपटा होता है। इसे आप घरों में भी इसी अंदाज में बना सकते हैं। छोले समोसे को बनाने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन खाने में बहुत ही मजा आएगा तो आज हम घर पर ही बाहर से भी ज्यादा स्वादिष्ट छोले समोसे बनाएंगे तो चलिए बनाते हैं।
छोला समोसा चाट

Yields
1 Serving
Prep Time
10 mins
Cook Time
30 mins
Total Time
40 mins
Author
Suman
Rating
Difficulty
IntermediateLikes
Ingredients
छोले बनाने की सामग्री
समोसा चाट के लिए सामग्री
Directions
छोला बनाने की विधि
एक पैन ले उसमें तेल डालें गर्म होने पर उसमें लहसुन अदरक मिर्च का पेस्ट डालें और कुछ मिनट तक पकाएं।
अब इसमें टमाटर डालें और चार पांच मिनट तक पकाएं।
जब टमाटर पक के गल जाए तो उसमें सारे मसाले और नमक और आधा कप पानी डालकर चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
अब इसमें काबुली चना डालें और अच्छे से चलाएं। अब इसमें पानी डालकर 2-3 मिनट पकने दें।
अब आलू मैशर से चने को थोड़ा मसल लें और गैस बंद कर दें।
समोसा चाट बनाने की विधि
अब 4 प्लेट ले उसमें अलग-अलग 1-1 समोसा तोड़ कर रखें
अब इसके ऊपर छोला बराबर भागों में डालें।
अब इसके ऊपर इमली की चटनी, हरी चटनी दही, हरा धनिया और प्याज डालें।
अब भुना हुआ जीरा धनिया पाउडर और सेव डालें। अब चटपटा समोसा छोला चाट खाने के लिए तैयार है।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!