साबूदाना खिचड़ी

3 views 17/10/2020 0 comments 0 likes
साबूदाना खिचड़ी

Yields

1 Serving

Prep Time

120 mins

Cook Time

20 mins

Total Time

-

S

Author

Suman

Rating

Difficulty

Intermediate

Likes

साबूदाना खिचड़ी बहुत ही स्वादिष्ट खिचड़ी होती है और यह भारतीय व्यंजनों में से एक है इसे आप किसी भी समय बना के खा सकते हैं लेकिन यह ज्यादातर व्रत में खाए जाने वाला व्यंजन है। साबूदाना खिचड़ी को हम व्रत में आसानी से खा सकते हैं क्योंकि इसमें प्याज लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है । साबूदाना खिचड़ी को बनाने में भले ही समय लगता है परंतु या आसानी से बन जाता है और इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है यह ज्यादातर नवरात्रि ,शिवरात्रि जैसे त्योहारों में बनाया जाता है, तो चलिए बनाते हैं साबूदाना की खिचड़ी- #navratriRecipeContest

Ingredients

सामग्री

Directions

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि

Step 1
1

सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर दो घंटे के लिए भिगो के रखें, साबूदाना में पानी साबूदाना के बराबर ही हो उससे ज्यादा ना हो।

Step 2
2

अब एक पैन में घी डालकर मूंगफली को भूंन कर रख लें और उसके बाद कटे हुए आलू को तलकर रख लें।

Step 3
3

अब फिर से पैन में घी डालें और घर में होने पर जीरा तड़का लगाएं।

Step 4
4

उसके बाद उसमें मिर्च और कड़ी पत्ता डालें और 2 मिनट तक भूनें।

Step 5
5

अब इसमें टमाटर डालकर 1 से 2 मिनट पकाएं।

Step 6
6

उसके बाद इसमें तले हुए आलू को डालें और अच्छे से मिलाएं।

Step 7
7

आलू मिला लेने के बाद इसमें भिगोए हुए साबूदाना को डालें और मिलाएं।

Step 8
8

अब इसमें काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिलाएं

Step 9
9

अब इसके बाद धनियां पत्ती और मूंगफली को डालें और खाने के लिए सर्व करें।

Comments

Leave a reply

No comments yet

Be the first to share your thoughts on this recipe!