पालक पनीर सबकी पसंदीदा डिश में से एक है पालक पनीर खाने में तो अच्छी है ही साथ में यह बहुत फायदेमंद भी है पालक और पनीर दोनों हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। पालक पनीर बनाना बहुत आसान है इसमें उबले हुए पालक को पीसकर मसालों के साथ ग्रेवी तैयार करके उसमें पनीर को डालकर तैयार की जाती है यह ज्यादातर ठंड के मौसम में बनाई जाती है पालक पनीर को आप जीरा राइस ,पराठे ,रोटी और तंदूरी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Palak paneer

Yields
1 serving
Prep Time
10 mins
Cook Time
25 mins
Total Time
-
Author
Jyoti Saroj
Rating
Difficulty
IntermediateLikes
Ingredients
सामग्री
तड़के के लिए
Directions
बनाने की विधि
सबसे पहले पालक को उबालें और ठंडा करके पीस लें और पनीर को क्यूब में कट कर ले।
अब एक पैन गर्म करें उसमें तेल डालें जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा ,काली मिर्च ,तेजपत्ता, दालचीनी और इलायची डालकर तड़का लगाएं।
अब इसके बाद कटे हुए प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
प्याज हो जाने के बाद उसमें अदरक लहसुन मिर्च का पेस्ट डालें और 2 से 3 मिनट पकाएं।
अब इसमें गरम मसाला ,धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर, जायफल पाउडर और नमक डालकर अच्छे से भूनें।
मसाले को 5 से 7 मिनट पकाने के बाद इसमें पालक का पेस्ट डालें और 7 से 8 मिनट तक पकाएं।
जब मसाले तेल को छोड़ दे तो उसमें कटे हुए पनीर डालें और अच्छे से मिलाएं।
अब इसमें 2 कप पानी डालकर 5 से 7 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं।(ध्यान रखें जितनी गाढ़ी ग्रेवी चाहिए उसी के अनुसार पानी मिलाएं)

अब गैस को बंद कर दें और खाने के लिए सर्व करें। इसे चावल और रोटी, पराठे, तंदूरी के साथ खा सकते हैं।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!