भरवा भिंडी स्वादिष्ट सब्जियों में से एक है, आजकल तो सादी सब्जियां सभी लोगो को पसंद नहीं होती है लेकिन भरवा भिंडी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये तो सबकी मनपसंद होती है। भिंडी में नारियल, मूंगफली,बेसन, मसाले और कई सारी सामग्री से बना मसाला भरा जाता है और बाद में पकाया जाता है। इसे विशेष अवसरों त्योहारों पर बनाया जाता है। अगर आप पहले से भराई मसाला बनाकर रखते है तो यह सब्जी बनाना बहुत ही आसान हो जाता है। आइये चलते है इसके बनाने की विधि देखते है
भरवा भिंडी

Yields
1 serving
Prep Time
10 mins
Cook Time
15 mins
Total Time
-
Author
Foodster
Rating
Difficulty
BeginnerLikes
Ingredients
Directions
Step 1
अब एक कटोरे में सभी मसालों को लें और इसमें तो एक चम्मच तेल डालें जिससे कि मसाले अच्छे से मिक्स हो जाएँ. चाहें तो इसमें अचार का तेल भी डाल सकते हैं. इससे भिंडी और स्वादिष्ट लगती है
Step 2
भिंडी को धोकर अच्छे से उसका पानी पोंछ लें. अब भिंडी के किनारे हटा दें और बीच से चीरा लगाएँ, लंबाई में चीरा लगी भिंडी को खोलिए और मसाले को इसके अंदर भारिए. इसी प्रकार से सभी भिंडी के अंदर मसाला भरें।
Step 3
अब एक कड़ाही में तेल गरम करिए. अब मसाला भरी भिड़ी को एक से दो मिनट के लिए गरम तेल में भूनिए। अब ढककर भिंडी के गलने तक मध्यम आँच पर पकाए अब ढक्कन हटा कर मध्यम आँच पर भिंडी को हल्के हाथ से एक मिनट के लिए भूनें और फिर आँच को बंद कर दें।
Step 4
भरवाँ भिंडी तैयार है. आप इसे पराठे, रोटी या पूरी किसी के साथ भी परोसें
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!