Recipes
Explore approved recipes from the ChefAdda community.

Palak paneer
पालक पनीर सबकी पसंदीदा डिश में से एक है पालक पनीर खाने में तो अच्छी है ही साथ में यह बहुत फायदेमंद भी है पालक और पनीर दोनों हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। पालक पनीर बनाना बहुत आसान है इसमें उबले हुए पालक को पीसकर मसालों के साथ ग्रेवी तैयार करके उसमें पनीर को डालकर तैयार की जाती है यह ज्यादातर ठंड के मौसम में बनाई जाती है पालक पनीर को आप जीरा राइस ,पराठे ,रोटी और तंदूरी के साथ सर्व कर सकते हैं।

सेव टमाटर की सब्ज़ी
कई बार ऐसा होता है कि हम एक ही सब्जियां खाकर बोर हो जाते हैं तो आज हम एक ऐसी ही रेसिपी लेकर आए हैं जो बेहद आसान और कम समय में बनने वाली सब्जी है, यह बेसन के कुरकुरे सेव और टमाटर की चटपटी ग्रेवी के साथ बनने वाली एकदम लाजवाब सब्जी है जिसे आप एक बार बनाने के बाद जरूर दोबारा बनाएंगे तो चलिए बनाते हैं सेव टमाटर की चटपटी सब्जी।

कैर सांगरी
कैर सांगरी राजस्थान के प्रसिद्ध भोजन में से एक है यह अत्यधिक मसाले और तेल के साथ बनाई जाती है कैर गोल आकार और सांगरी 2 से 3 इंच लंबी फली होती है यह राजस्थान में ही पाए जाते हैं इसलिए यह वहां पर प्रसिद्ध है कैर सांगरी को सुखा करके भी रखा जाता है और सीजन के बाद में जब बनाना होता है तो इसे पानी या छाछ में भिगोकर बनाया जाता है इसका स्वाद एकदम चटपटा होता है तो चलिए बनाते हैं कैर सांगरी की सब्जी।

पकोड़े वाली कढ़ी
बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन ,जिसे सभी बहुत शौक से रोटी, चावल के साथ खाते है, जब चाहे आसानी से घर पर बना सकते हैं।

Handi chicken Biryani
बिरयानी तो आपने बहुत खाई होगी पर हांडी बिरयानी का नाम आते हैं मुंह में पानी आ जाता है यह खाने में बहुत लजीज होती है इसे पकाने में समय तो लगता है परंतु जब यह बनकर तैयार होती है तो इसकी खुशबू और स्वाद सभी को अपनी ओर लुभाते हैं हांडी बिरयानी कई चरणों में पूरी होती हैं सबसे पहले चिकन तैयार किया जाता है और चावल को उबाला जाता है उसके बाद हांडी में चिकन और चावल की लेयर लगाई जाती है उसके ऊपर से धनिया प्याज पुदीना डालकर सील कर दिया जाता है और गैस पर 5-7 मिनट के लिए पकने के लिए रख दिया जाता है। बिरयानी ईद के त्यौहार में चार चांद लगाता है।

Fried Soyachap
प्रोटीन से भरपूर सोया चाप तन्दूरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसानी रेसिपी है । यह पूरी तरह शाकाहारी डिश है लेकिन यह नॉनवेज की तरह दिखाई देती है। ये बनाने में काफी आसान होता है ।

Daal makhni
दाल मखनी उत्तर भारत में बहुत पसंद की जाती है यह एक पंजाबी रेसिपी है। इसको पंजाब में मां की दाल के नाम से भी जाना जाता है।

Shahi mashroom
मशरूम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है मशरूम की सब्जी हर कोई खाना पसंद करता है यह नानवेज न खाने वालो को बहुत पसंद आता है । वैसे तो आपने मशरूम की सब्जी बहुत खायी होंगी पर आज हम शाही मशरूम बनाएंगे जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

Soyachap curry
सोया चाप करी उत्तर भारत में, खासतौर से वेज खाने वालों के बीच, पसंद की जाती है ये प्रोटीन से भरपूर करी है इसका स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है इसे आप घर पर ही बना कर इसका लुत्फ उठा सकते है, तो चलिए आज हम सोयाचाप करी बनाते हैं।
