बिरयानी तो आपने बहुत खाई होगी पर हांडी बिरयानी का नाम आते हैं मुंह में पानी आ जाता है यह खाने में बहुत लजीज होती है इसे पकाने में समय तो लगता है परंतु जब यह बनकर तैयार होती है तो इसकी खुशबू और स्वाद सभी को अपनी ओर लुभाते हैं हांडी बिरयानी कई चरणों में पूरी होती हैं सबसे पहले चिकन तैयार किया जाता है और चावल को उबाला जाता है उसके बाद हांडी में चिकन और चावल की लेयर लगाई जाती है उसके ऊपर से धनिया प्याज पुदीना डालकर सील कर दिया जाता है और गैस पर 5-7 मिनट के लिए पकने के लिए रख दिया जाता है। बिरयानी ईद के त्यौहार में चार चांद लगाता है।
Handi chicken Biryani

Yields
1 serving
Prep Time
20 mins
Cook Time
60 mins
Total Time
80 mins
Author
Jyoti Saroj
Rating
Difficulty
AdvancedLikes
Ingredients
Ingredient
चावल के लिए
गार्निशिंग के लिए
Directions
For chicken
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो कर रख ले।

उसके बाद एक पैन को गर्म करें उसमें तेल डाल डाल कर चिकन को फ्राई करके रख ले।
अब एक पैन गर्म करें उसमें तेल डालें जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा लौंग, काली मिर्च ,तेजपत्ता ,दालचीनी, छोटी इलायची ,बड़ी इलायची का तड़का लगाएं
फिर उसके बाद प्याज डालें प्याज गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं उसके बाद जिंजर गार्लिक पेस्ट डालें और 2 मिनट तक पकाएं।

अब इसमें इसमें हल्दी पाउडर,धनियां पाउडर , कश्मीरी लाल मिर्च गरम मसाला मीट मसाला और नमक डालकर 4 से 5 मिनट तक भूनें। उसके बाद टमाटर का पेस्ट डालें।
जब मसाला और तेल छोड़ने लगे तो उसमें धुले हुए चिकन को डालें और अच्छे से मिलाएं और ढककर 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।
अब आपका चिकन बिरयानी बनाने के लिए तैयार है।
चावल के लिए

अब गैस पर आधा पतीला पानी गर्म करें और उसमें दो चम्मच तेल जीरा, काली मिर्च , लौंग, दालचीनी , छोटी इ इलायची, बड़ी इलायची डाल कर उबाल आने तक पकाएं। उबाल आने पर जले हुए चावल को पतीले में डालें ।
जब चावल आधे से ज्यादा पक जाए तो गैस बंद कर उसे किसी छन्नी से छान लें।
हांडी भरने के लिए
हांडी या डीप तली वाला पतीला ले। उसमें थोड़ा तेल लगा ले फिर उसमें सबसे पहले थोड़ा सा चावल डालें फिर उसके बाद चिकन डालें
फिर से उसके बाद चावल डालें फिर से चिकन डाले हैं ऐसे लेयर बनाएं
लेयर बनाते समय ध्यान रखें के सबसे अंत में चावल की लेयर होनी चाहिए।

अब इसके बाद चावल के ऊपर कटे हुए पुदीना हरा धनिया डालें।

अब हांडी के उपर गूंथा हुआ आटा लपेटे और उसके ऊपर से प्लेट रखकर अच्छे से चिपका दें।
अब हांडी को उठाकर गैस पर रख दें और 5 से 7 मिनट तक पकने दें।
फिर उसके बाद गैस को बंद कर दें और 15 मिनट के लिए ढके ही रहने दें ।

अब आपका हांडी चिकन रेडी है इसे रायता के साथ सर्व करें।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!