सोया चाप करी उत्तर भारत में, खासतौर से वेज खाने वालों के बीच, पसंद की जाती है ये प्रोटीन से भरपूर करी है इसका स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है इसे आप घर पर ही बना कर इसका लुत्फ उठा सकते है, तो चलिए आज हम सोयाचाप करी बनाते हैं।
Soyachap curry

Yields
1 serving
Prep Time
10 mins
Cook Time
30 mins
Total Time
-
Author
Jyoti Saroj
Rating
Difficulty
IntermediateLikes
Ingredients
Ingredients
For tempering
Directions
Method

एक पैन में पानी गरम करें और सोयाबीन चाप स्टिक्स को नर्म होने के लिए गर्म पानी में 15-20 मिनट तक डाल कर रख दें.
दूसरे बर्नर पर धीमी आंच में एक दूसरे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें l तेल के गरम होते ही जीरा और बड़ी इलायची ,तेजपत्ता, कालीमिर्च, लौंग को डालकर भूने.

जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन और अदरक डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें । प्याज के सुनहरा होते ही टमाटर और हरी मिर्च डालें।

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

थोड़ा सा पानी डालकर 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर मसाले को अच्छे से भूनें।
इसके बाद फिर से उसी पैन में ग्रेवी डालकर इसमें सोयाबीन चाप स्टिक्स डालें । पैन को ढककर 10 से 12 मिनट तक चाप को ग्रेवी में पकाएं l

तय समय के बाद आंच बंद कर हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें l
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!