कैर सांगरी

2 views 25/08/2020 0 comments 0 likes
कैर सांगरी

Yields

1 serving

Prep Time

10 mins

Cook Time

15 mins

Total Time

-

F

Author

Foodster

Rating

Difficulty

Intermediate

Likes

कैर सांगरी राजस्थान के प्रसिद्ध भोजन में से एक है यह अत्यधिक मसाले और तेल के साथ बनाई जाती है कैर गोल आकार और सांगरी 2 से 3 इंच लंबी फली होती है यह राजस्थान में ही पाए जाते हैं इसलिए यह वहां पर प्रसिद्ध है कैर सांगरी को सुखा करके भी रखा जाता है और सीजन के बाद में जब बनाना होता है तो इसे पानी या छाछ में भिगोकर बनाया जाता है इसका स्वाद एकदम चटपटा होता है तो चलिए बनाते हैं कैर सांगरी की सब्जी।

Ingredients

Directions

1

Step 1

केर और सांगरी को अच्छी तरह साफ करके, 4-5 बार अच्छी तरह पानी से धो लीजिये, और अलग अलग रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. इसके बाद केर सांगरी को पानी से निकाल लीजिये और धो लीजिये.

2

Step 2

भीगे हुये केर सांगरी को उबालने के लिये कुकर में डालिये और 2 कप पानी डालिये और कुकर बन्द कर दीजिये, कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी कर लीजिये और केर सांगरी को धीमी गैस पर 2-3 मिनिट और उबलने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये, कैर सांगरी को छ्लनी में डाल कर निकालिये, साफ पानी से सब्जी को धो लीजिये.

3

Step 3

सब्जी बनाने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालिये, हींग भी डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, साबुत लाल मिर्च डालिये, मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये. कैर सांगरी डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक डाल दीजिये और सब्जी को चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पकाइये.

4

Step 4

सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, ऊपर से हरा धनियां डालकर गार्निस कीजिये. कैर सांगरी की स्वादिष्ट सब्जी को पूरी या परांठे के साथ सर्व कीजिये और खाइये. कैर सांगरी की सब्जी को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है.

Comments

Leave a reply

No comments yet

Be the first to share your thoughts on this recipe!