Explore approved recipes from the ChefAdda community.

सूजी का हलवा बहुत ही आसानी से बनने वाला मीठा व्यंजन है यह पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसे नवरात्रि, गणेश चतुर्थी और भी अन्य त्योहारों में प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती यह कम समय में बन जाता है और साथ में बेहद स्वादिष्ट भी होता है।

बूंदी के लड्डू भारत के प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है यह सभी पर्व जैसे दिवाली गणेश चतुर्थी जन्माष्टमी 15 अगस्त जैसे पर्व में बनाया जाता है। यह लड्डू शादियों में भी बहुत बनाया जाता है।

माखन मिश्री कृष्ण जी का सबसे प्रिय भोग है। यह जन्माष्टमी में कृष्ण जी को चढ़ाने के लिए बनाए जाने वाला प्रसाद है जो लोग जन्माष्टमी में व्रत रहते हैं वह माखन मिश्री खाकर अपना व्रत खोलते हैं। यह बनाना बहुत ही आसान है।

साबूदाना खीर सबसे ज्यादा व्रत में खाये जाने वाली प्रसिद्ध रेसिपी है। यहां नवरात्रि, जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों पर बनाकर खाई जाती है। यह खीर साबूदाना, दूध चीनी से बनाई जाती है। साबूदाना खीर बनाना बहुत आसान है। तो चलिए हम स्वादिष्ट साबूदाना खीर बनाते हैं।

मखाना पाग जन्माष्टमी के मौके पर ज्यादातर बनाई जाती हैं यह खाने में मीठी होती है । यह मखाने से बनती है इसे चीनी या गुड़ की चासनी में डालकर बनाया जाता है।

धनिया की पंजीरी कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार में बनाए जाने वाला प्रसिद्ध प्रसाद है। यह कृष्ण जी का प्रिय भोग है यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और यह सेहत के लिए भी अच्छी होती है इसको बनाना बहुत ही आसान है।