Recipes
Explore approved recipes from the ChefAdda community.

Lauki ka raita
Lauki ka raita yeh bahut hi jaldi bn jata hei or ese aap vrat mei bna kr kha skte hei. #navratriRecipeContest

आलू प्याज़ पनीर की सब्जी
जयपुर अपने प्रामाणिक भोजन के लिए प्रसिद्ध है। आपको बहुत सारी मसालेदार और मीठी रेसिपीज मिलेंगी जो कि जयपुर की शान हैं। यहाँ मैं आपको जयपुर की मशहूर आलू प्याज पनीर की सब्जी शेयर कर रही हूँ। इसमें रिच ग्रेवी के साथ मसालेदार स्वाद है। जयपुर में वे इसे टिक्कड़ के साथ परोसते हैं जो एक भारतीय फ्लैट ब्रेड है जिसे 5 अनाजों के साथ बनाया जाता है। यह इस शाही सब्जी के साथ सबसे अच्छा लगता है। आप लोग जरूर इसे ट्राय करिये , उम्मीद है आप जरूर इसे पसंद करेंगे। और अगर आपको यह रेसिपी पसंद आए तो कमेंट में अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया शेयर करना न भूलें।

भरवा भिंडी
भरवा भिंडी स्वादिष्ट सब्जियों में से एक है, आजकल तो सादी सब्जियां सभी लोगो को पसंद नहीं होती है लेकिन भरवा भिंडी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये तो सबकी मनपसंद होती है। भिंडी में नारियल, मूंगफली,बेसन, मसाले और कई सारी सामग्री से बना मसाला भरा जाता है और बाद में पकाया जाता है। इसे विशेष अवसरों त्योहारों पर बनाया जाता है। अगर आप पहले से भराई मसाला बनाकर रखते है तो यह सब्जी बनाना बहुत ही आसान हो जाता है। आइये चलते है इसके बनाने की विधि देखते है