Veg noodles

3 views 08/08/2020 0 comments 0 likes
Veg noodles

Yields

1 serving

Prep Time

15 mins

Cook Time

20 mins

Total Time

-

J

Author

Jyoti Saroj

Rating

Difficulty

Intermediate

Likes

वेज नूडल्स एक ऐसा फास्ट फूड है जो बहुत आसानी से और जल्दी से बन जाता है यह बच्चों को बहुत पसंद आता है। इसका तीखा और चटपटा स्वाद सभी को लुभाता है। इसमें आप अपने मनपसंद की सब्जियां डाल सकते हैं। तो आज मैं आपके लिए लायी हूं एक आसान सी रेसिपी जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट वेज नूडल्स घर पर ही बना सकते है। नीचे दी गई विधि को फॉलो करे और स्वादिष्ट वेज नूडल्स का आनंद उठाएं।

Ingredients

Ingredients

Directions

Instruction

Step 1
1

सबसे पहले सारी सब्जियां बारीक काट कर रख ले।

2

अब एक बर्तन में पानी और नमक डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दे। जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमे नूडल्स डाल दे।

Step 3
3

नूडल्स को तब तक उबाले जब तक वो मुलायम ना हो जाए। नूडल्स के मुलायम होने पर गैस बंद कर दे। उन्हें छलनी की मदद से छान कर रख दे।

Step 4
4

अब एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालें। तेल गरम होने पर जीरा डालें ।

Step 5
5

जीरा चटक जाने पर इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर 2 मिनट के लिए पकाएं।

Step 6
6

अब इसमें गाजर शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट पकाएं।

Step 7
7

अब इसमें चिली सॉस टमाटर सॉस सोया सॉस विनेगर और नमक को डालें और 2 मिनट तक पकाएं।

Step 8
8

फिर उसके बाद पत्ता गोभी भी डालें और फिर से 2 मिनट तक पकाएं

Step 9
9

2 मिनट बाद इसमें उबालें हुए नूडल्स को डालें और अच्छे से मिलाएं

Step 10
10

मिलाने के बाद इसमें नूडल्स मसाला डालें और अच्छे से मिक्स करें

Step 11
11

अब इसे आप हरे धनिया से गार्निश करें ।आपका गर्मागर्म वेज नूडल्स तैयार है आप इसे किसी भी पार्टी में सर्व कर सकते हैं।

Comments

Leave a reply

No comments yet

Be the first to share your thoughts on this recipe!