यह एक साउथ इंडियन रेसिपी है। यह सूजी और कुछ सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। इसे आप सुबह ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और साथ में हल्दी भी होता है।
सूजी के स्वादिष्ट अप्पे

Yields
1 Serving
Prep Time
15 mins
Cook Time
15 mins
Total Time
-
Author
Jyoti Saroj
Rating
Difficulty
IntermediateLikes
Ingredients
अप्पे के लिए
चटनी के लिए
Directions
चटनी बनाने की विधि
एक पैन में पानी रखें।जब उसमें उबाल आ जाएं तो टमाटर अदरक लहसुन डालकर 5 मिनट तक उबाल लें।
अब गैस बंद कर दें। और इसे ठंडा करके पीस लें।
यह चटनी आप मोमोज या अप्पे के साथ खा सकते हैं
अप्पे बनाने की विधि
सबसे पहले सभी सब्जियों को बारीक काट लें फिर एक गैस पर कड़ाही रखेंगे उसमे तेल डालें।
जब तेल गरम हो जाए तो उसमें सरसों दाना डालें।
अब इसमें कड़ी पत्ता प्याज और हरी मिर्च डालेंऔर 2 मिनट तक पकाएं।
अब इसमें सारी सब्जियां डालें और 4-5 मिनट तक पकाएं।
अब इसमें सूजी डालें और 5 से 7 मिनट तक पकाने के बाद गैस को बंद कर दें।
अब इसे एक बड़े बॉउल निकालें। अब इसमें हरा धनिया,दही,नमक और बेकिंग सोडा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल रेडी करके इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब अप्पे का सांचा लें उसे गैस पर रखें गर्म होने पर इसमें तेल डालें।
तेल में गर्म होने के बाद इसमें सरसों और कड़ी पत्ता डालें।

अब मिश्रण को चम्मच की सहायता से एक एक चम्मच करके सांचे में डालें और ब्राउन होने तक ढककर पकाएं।

अब इसे दूसरे से पलट कर ब्राउन होने तक पकाएं।

आपका गरमा गरम अप्पे है। इसे आप कभी भी बना कर खा सकते हैं।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!