काजू की बर्फी बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है जो काजू कतली के नाम से प्रसिद्ध है दिवाली नवरात्रि शिवरात्रि होली जैसे बड़े-बड़े त्योहारों में हर घर में आपको काजू की बर्फी देखने को मिलेगी । काजू कतली एक ऐसी मिठाई है जिसे आप आसानी से घर भी बना सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है इसे आप मेहमान और छोटी मोटी पार्टी में मीठे के रूप में सर्व कर सकते हैं तो चलिए बनाते हैं काजू कतली- #navratriRecipeContest
काजू कतली (नवरात्रि स्पेशल रेसिपी)

Yields
1 Serving
Prep Time
10 mins
Cook Time
20 mins
Total Time
-
Author
Jyoti Saroj
Rating
Difficulty
AdvancedLikes
Ingredients
सामग्री
Directions
बनाने की विधि
सबसे पहले काजू को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें। ज्यादा नहीं पीस वरना काजू का पेस्ट बन जाएगा। पीस कर काजू को छान लें और मोटे काजू को एक बार फिर से पीस कर छान लें। इस तरह पाउडर बना कर तेयार कर लें।
अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर चीनी के पीघलने तक पकाएं (चाशनी नहीं बनानी है) बस चीनी को पिघलना है।
अब घुली हुई चीनी में काजू का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब गाढ़ा होने लगें तो घी, इलायची पाउडर डाले और गैस को धीमा कर दें और चैक करने के लिए थोड़ा सा बैटर निकाल कर ठंडा करके गोली बना कर देख लें अगर बन रही है तो गैस बंद कर दें।
एक प्लेट में घी लगाकर पेस्ट निकाल लें और ठंडा कर लें। और गोला बना लें।
अब बेल ले और कतली जैसे आकार में कट लगा ले और चांदी वर्क लगा दे अब इसे थोड़ी देर छोड़ दें जब थोड़ी सख्त हो जाए तो निकाल लें।
काजू कतली बनकर तैयार है इसे आप मेहमान के आने पर या त्योहारों में भोग लगाने के लिए बना सकते हैं।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!