Milk cake

20 views 02/08/2020 0 comments 0 likes
Milk cake

Yields

1 serving

Prep Time

10 mins

Cook Time

35 mins

Total Time

-

J

Author

Jyoti Saroj

Rating

Difficulty

Advanced

Likes

मिल्क केक उत्तर प्रदेश और हरियाणा की मुख्य मिठाईयो में से एक है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। यह किसी भी त्यौहार पर बनाया जा सकता है।

Ingredients

Ingredients

Directions

Method

1

सबसे पहले किसी भारी तले की कढा़ई में दूध डालकर गरम होने रख दीजिये, दूध को पहले तेज आंच पर ही पकाएं l दूध में उबाल आने पर दूध को लगातार चलाते रहें ।

2

दूध को 1/3 भाग रह जाने तक पकाना होता है. जब दूध 1/3 रह जाए तो गैस को धीमा कर दीजिए

3

अब दूध को दानेदार बनाने के लिए नींबू के रस में 3-4 चम्मच पानी मिलाकर दूध में डालकर मिला दीजिए, और 1/2 मिनिट धीमी आंच पर बिना चलाए दूध को रहने दीजिए (नींबू का रस डालने से दूध अच्छा दानेदार हो जाता है

4

आधा मिनिट बाद फिर से दूध को लगातार चलाते हुए थोडा़ और गाढा़ होने तक पकाएं गैस को अब धीमा ही रखें, दूध के गाढा़ होने और दानेदार होने पर इसमें चीनी डाल दीजिए और लगातार चलाते रहिए।

5

दूध के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसका कलर हल्का ब्राउन होने लगता है।दूध को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है।

6

अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए। मिल्क केक जमाने के लिये केक टिन ले लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कर लीजिए.

7

अब इसमें मिश्रण को डालकर कर सेट कर दीजिए और जमने के लिए 5-6 घंटे के लिए रख दीजिए।

8

5-6 घंटे के बाद मिल्क केक तैयार है अब इसे आप अपने मनपसंद आकार में काट लीजिए।और अपने मनपसंद डाईफ्रूट से सजाये।

Comments

Leave a reply

No comments yet

Be the first to share your thoughts on this recipe!