मावा मोदक (गणेश चतुर्थी स्पेशल)

5 views 20/08/2020 0 comments 0 likes
मावा मोदक (गणेश चतुर्थी स्पेशल)

Yields

1 Serving

Prep Time

20 mins

Cook Time

30 mins

Total Time

-

J

Author

Jyoti Saroj

Rating

Difficulty

Intermediate

Likes

मोदक गणेश जी का सबसे प्रिय व्यंजन है यह गणेश चतुर्थी में भोग लगाने के लिए बनाया जाता है यह महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। वैसे तो ये पारंपरिक तौर पर चावल के आटे से बनाया जाता है लेकिन आज हम अलग तरीके से मावा मोदक बनाएंगे जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होगा और सभी को पसंद भी आएगा।

Ingredients

Ingredients

Directions

Directions

1

एक पैन गर्म करें उसमें घी डालें उसके बाद उसमें क्रीम को डालकर अच्छे से मिला लें फिर उसके बाद दूध और केसर को डालकर अच्छे से एकसार मिलाएं।

2

अब इसमें थोड़ा थोड़ा मिल्क पाउडर को डालें और चिकना होने तक मिलाते रहे। ध्यान रखें इसमें एक भी गुठलियां पड़नी नहीं चाहिए।

3

मिश्रण को मावा जैसे बनाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें जब मावा ठंडा हो जाए तो उसमें चीनी पाउडर मिलाएं।

4

अब मोदक बनाने का सांचा ले उसमें घी से कोटिंग करें और थोड़ा-थोड़ा करके मावा को फैलाएं अब मावा के बीच में थोड़े से ड्राई फ्रूट्स रखें और सांचे को बंद कर दें।

5

ऐसे करते हुए सारे मोदक रेडी कर ले और इसके उपर केसर से गार्निश करें। आपका मावा मोदक प्रसाद के लिए तैयार है।

Comments

Leave a reply

No comments yet

Be the first to share your thoughts on this recipe!