Mawa gulab jamun

2 views 19/10/2026 0 comments 0 likes
Mawa gulab jamun

Yields

4 servings

Prep Time

15 mins

Cook Time

30 mins

Total Time

45 mins

J

Author

Jyoti Saroj

Rating

Difficulty

Intermediate

Likes

मावा रसगुल्ला एक स्वादिष्ट और पारंपरिक भारतीय मिठाई है। इसे मावा और अन्य सामग्री से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद मीठा और बनावट मुलायम होती है। यह त्योहारों, शादी-विवाह, जन्मदिन और अन्य खास अवसरों के लिए उपयुक्त है। इसे परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लेकर खाया जा सकता है। यह मिठाई उपहार देने के लिए भी एक अच्छा विकल्प है।

Ingredients

सामग्री (Ingredients)

स्टफिंग बनाने के लिए

चाशनी बनाने के लिए

Directions

ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग तैयार करें

1

बादाम, काजू और पिस्ता को बारीक काट लें।

2

अब मावा में ड्रायफ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिलाये।

3

अब मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बना ले।

चाशनी तैयार करें

1

चीनी और पानी को मिलाकर गर्म करें। चीनी घुलने के बाद लगभग 5–7 मिनट तक पकाएँ।

2

अब इलायची डालें और चाशनी हल्की चिपचिपी ही रखें, बहुत गाढ़ी नहीं करे।

गुलाब जामुन का मिश्रण

1

अब मावा ले और अच्छी तरह मैश करें। इसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाएँ।

2

जरूरत पड़ने पर थोड़ा दूध डालकर मुलायम आटा की तरह मिश्रण तैयार करें।

3

मावे के मिश्रण से छोटी लोई बनाएँ। हथेली पर रखकर हल्का चपटा करें और बीच में ड्राई फ्रूट्स स्टफिंग की एक छोटी गोली रखें।

4

अब चारों तरफ से बंद करके गोल आकार दें। ध्यान रखें कि बाहर की सतह पर कोई दरार न रहे और स्टफिंग बाहर न निकले।

5

अब कड़ाही में घी गर्म करें और आंच मध्यम रखें।

6

गुलाब जामुन को धीरे-धीरे घुमाते हुए सुनहरा भूरा होने तक तलें।

7

बहुत तेज गर्म घी में न डालें, वरना बाहर से जल्दी रंग आ जाएगा और अंदर का हिस्सा ठीक से नहीं पकेगा।

8

तले हुए गुलाब जामुन को 2–3 मिनट ठंडा होने दें। फिर उन्हें हल्की गर्म चाशनी में डालें और लगभग 1–2 घंटे तक भीगने दें।

खास टिप्स

1

स्टफिंग बहुत ज्यादा न भरें। गुलाब जामुन की बाहरी परत समान रखें, ताकि स्टफिंग तलते समय बाहर न निकले।

2

ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटें, बड़े टुकड़े रखने से गुलाब जामुन बंद करने में परेशानी हो सकती है।

Comments

Leave a reply

No comments yet

Be the first to share your thoughts on this recipe!