#navrartiRecipeContest काजू कतली सबकी पसंदीदा मिठाई है।ये बनाने में बहुत ही आसान ओर कम सामग्री में बन जाती है।जब भी घर में कोई अचानक आ जाए या त्योहार का समय हो तो बनाइए ये झटपट बनने वाली स्वादिष्ट मिठाई।
काजू कतली

Yields
1 Serving
Prep Time
5 mins
Cook Time
15 mins
Total Time
-
Author
Sonalijain
Rating
Difficulty
BeginnerLikes
Ingredients
Directions
Step 1
सबसे पहले काजू को मिक्सर जार में डालकर धीरे धीरे चलाते हुए पाउडर बना लें। ओर छलनी से छान ले ताकि काजू का कोई मोटा टुकड़ा ना रहे।
Step 2
अब कड़ाई में शक्कर ओर पानी डालकर आंच शुरू कर दे। ओर शक्कर घुलने तक चलाए।
Step 3
अब इसमें पीसा हुआ काजू का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाए।
Step 4
5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ।जब मिश्रण कड़ाई के किनारे छोड़ने लगे तब इसमें घी डालकर मिलाए ओर आंच बन्द कर दे।
Step 5
अब एक प्लेट को घी से ग्रीस करे ओर काजू का मिश्रण उसमें पलट दे।
Step 6
जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो हाथ में घी लगाकर मिश्रण को इकसार कर ले। ओर उसका गोला जैसा बना ले।
Step 7
अब एक प्लास्टिक शीट पर रखकर बेलन से 1 इंच मोटा बेल लेे।
Step 8
2 मिनिट बाद मनचाहे आकार में काट लें।हमारी स्वादिष्ट काजू कतली तेयार है।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!