व्रत के लिए कम घी / तेल में बनने वाला आलू बोंडा बंनाने में सरल है ,और अप्पे पैन में एक साथ 12 बोंडे कम समय मे बन जाते है ।
फलाहारी आलू बोंडा

Yields
1 Serving
Prep Time
10 mins
Cook Time
10 mins
Total Time
20 mins
Author
Shivibhardwaj
Rating
Difficulty
-Likes
Ingredients
Directions
Step 1
Step 2
आलू को उबाल कर बारीक काट ले। अब कढ़ाई में एक चम्मच घी डालें ,घी गर्म होने पर जीरा डालें फिर उसमें अदरख हरी मिर्च डाल कर 1 मिनट भूने।अब उसमें कटे हुए आलू मिलाए नमक और आमचूर पाउडर मिला कर भूने। आलू मिश्रण को ठंडा होने दे।
Step 3
अब कुटु के आटे का एक घोल बनाये पकौड़े के घोल से थोड़ा गाढ़ा। घोल में सेंधा नमक, हरा धनिया हरी मिर्च मिलाए।
Step 4
अब आलू के छोटे छोटे बॉल बनाये। बॉल उतने बड़े बनाये जितना अप्पे पैन के कैविटी में आ जाये। अप्पे पैन को गर्म करें ,पैन के सब कैविटी में कुछ बूंद घी की डाले। आलू बॉल को कुटु के घोल में डुबोये और गर्म पैन के सब कैविटी में डालें ऊपर से कुछ बूंदे घी की डाल कर पैन को ढक दें।
Step 5
3 मिनट में नीचे से सुनहरा हो जाएगा अब पलट कर दूसरी साइड से भी सुनहरा होने तक सकें। चटनी के साथ सर्व करें। इसी तरह सिंघाड़े के आटे से भी बना सकते है ।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!