Eggless Mango cake

7 views 22/07/2020 0 comments 0 likes
Eggless Mango cake

Yields

1 serving

Prep Time

10 mins

Cook Time

40 mins

Total Time

-

J

Author

Jyoti Saroj

Rating

Difficulty

Intermediate

Likes

एगलेस मैंगो केक बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब केक है।आप जब चाहे इसे आसानी से बना सकते है।एगलेस मैंगो केक का स्वाद मीठा और खुशबु वाला होता है। जैसे की मैंगो सभी के मनपसंद होते है इससे बना केक भी सभी को बहुत पसंद आता है एगलेस मैंगो केक सबसे ज्यादा गर्मियों के मौसम में प्रसिद्ध होता है।एगलेस मैंगो केक की सबसे खास विशेषता यह है की यह केक बिना अंडे के तैयार होता है तो बिना अंडा खाने वाले भी इसका सेवन आसानी से कर सकते है।

Ingredients

सामग्री

सजावट के लिए

Instructions

Directions

केक बनाने की विधि

1

एगलेस मैंगो केक बनाने के लिए सबसे पहले आम को ले और धोकर साफ कर ले। अब आम को छील कर उसका गुदा अलग कर के रख ले

2

अब एक बाउल में मैदा ले उसमे बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।

3

अब दूसरा बाउल ले उसमे आम का गुदा, चीनी पाउडर, मक्खन और दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।

4

इतना करने के बाद इस सारे मिश्रण को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स कर ले और फेट ले ताकि गुठलिया ना रह जाए। केक बनाने का मिश्रण तैयार है।

5

अब केक बनाने का कन्टेनर ले उसमे बटर लगाकर उसे चिकना कर ले। अब कन्टेनर में सारे मिश्रण को डाले और ओवन में 20 मिनट बेक करने के लिए रख दे।

6

कुछ देर बाद ओवन को बंद कर दे और चाकू की मदद से देखे की केक पका है या नहीं। केक पक गया है तो उस बर्तन को ओवन से निकाले ठंडा होने का इंतज़ार करे। आपका स्वादिष्ट और लाजवाब एगलेस मैंगो केक तैयार है l

7

अब व्हिप्पड क्रीम से केक को सजाये। आपका एगलेस मैंगो केक तैयार है।

Comments

Leave a reply

No comments yet

Be the first to share your thoughts on this recipe!