दाल बाटी चूरमा एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन जो बढ़िया स्वाद के कारण लोकप्रिय है। तीखी दाल के साथ खस्ता बाटी का स्वाद , इस तीखे और चटपटे स्वाद के साथ घी में बना चूरमा गजब का मीठा स्वाद देता है।
दाल बाटी चूरमा

Yields
1 serving
Prep Time
10 mins
Cook Time
45 mins
Total Time
-
Author
Foodster
Rating
Difficulty
IntermediateLikes
Ingredients
बाटी की सामग्री
चूरमा की सामग्री
दाल की सामग्री
Directions
विधि
बाटी बनाने के लिए 1 बर्तन में मोटा गेहूं का आटा डालें उसमे सूजी, अजवाइन, 14. स्वाद अनुसार नमक और 1/2 कप देसी घी डालकर पूरे मिश्रण को अच्छे से मिला लें। मिश्रण में पानी डालकर ना ज्यादा टाइट और ना ही ज़्यादा ढीला आटा लगकर तैयार कर लें। आटे को 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
बनाए हुए आटे को 20 मिनट बाद हल्के हाथों से मसल लें। उसे अपने हिसाब से बाटी का आकार दें। बाटी ओवन को गैस पर धीमी आंच में 5 मिनट के लिए प्री हीट कर लें अब इसमें बनाई हुई बाटियों को रख दें और ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर पलट पलट कर अच्छे से सेंक लें। बाटी बनने के बाद उसे ओवन से निकालकर देसी घी में डालकर रख दें।
चूरमा बनाने के लिए बनाई हुई बाटियों को तोड़कर मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें। इसे एक बर्तन में निकाल लें इसमें भुरा चीनी मिलाएं और इसमें नारियल का बुरादा मिलाएं। बादाम को महिन काटकर डालें और उसमे किशमिश डालें अब उसमे 1/2 कप हल्का गरम घी डालें। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं। एक कटोरी में बनाया हुआ चूरमा निकालकर काजू बादाम से गार्निश करें। मिश्रण को हाथों की सहायता से लड्डू का आकार दें और ऊपर से बादाम की गार्निश करें।
दाल बनाने के लिए पांचों दालों को अच्छी तरह धोकर कुकर में डालें और इसमें 2 गिलास पानी डालें अब इसमें स्वादानुसार नमक और 1/2 चम्मच हल्दी डालकर कुकर को बंद करके 20 मिनट दाल फूलने के लिए रख दें। 20 मिनट बाद दाल को गैस पर 2 सीटी होने तक चढ़ाए। दाल को ठंडा होने के लिए रख दें।
दाल को फ्राई करने के लिए एक कढ़ाई में 4 चम्मच देसी घी डालें और उसे अच्छी तरह गरम कर लें। इसमें 1 चम्मच जीरा, 2 चुटकी हींग, हरी मिर्च महिन कटी हुई , 7 लहसुन की कलियां महिन कटी हुई और थोड़ी सी अदरक को कद्दू कस लें। अब सारी चीज़ों को गरम घी में डालें। इसे अच्छी तरह लाल होने तक पकाएं अब इसमें प्याज़ महिन काटकर डालें और इसे भुरी होने तक भून लें अब इसमें टमाटर महिन काटकर डालें और अच्छे से पका लें।
इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें और उसे अच्छी तरह टमाटर गलने तक थोड़ा सा पानी डालकर फ्राई करें पूरे बनाए हुए फ्राई मिश्रण में उबाली हुई दाल को डालें और अच्छे से पका लें। दाल में छौंका लगाने के लिए एक छौंके के पैन में 3 चम्मच देसी घी डालकर उसे अच्छी तरह गरम कर लें अब इसमें 1/2 चम्मच जीरा, सूखी लाल मिर्च और कश्मीरी मिर्च डालकर तुरंत गैस बंद कर दें। अब इस छौंके को दाल के ऊपर डालें।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!