Bread Roll

6 views 25/10/2026 0 comments 2 likes
Bread Roll

Yields

4 servings

Prep Time

10 mins

Cook Time

25 mins

Total Time

35 mins

S

Author

Suman

Rating

Difficulty

Advanced

Likes

आलू ब्रेड रोल हर घर का मनपसंद नाश्ता है इससे उबले हुए आलू और ताज़ी ब्रेड से तल कर बनाते है| ब्रैडरोल बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट होते हैं यह बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आता है। इसे आप अपने मनपसंद चटनी के साथ खा सकते हैं।

Ingredients

Ingredients

Directions

1

Step 1

आलू को उबालकर मसल लीजिये फिर पैन गरम करके उसमें एक टेबल स्पून तेल डालिये. तेल गरम हो जाय तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डालकर थोड़ा सा भून लीजिये.

2

Step 2

फिर इसमें आलू, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये, साथ ही हरा धनिया डालकर मिला लीजिए और अच्छे से भून लीजिए। रोल बनाने के लिये मसाला आलू तैयार हो गये हैं।

3

Step 3

अब ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये।

4

Step 4

मसाले मिले आलू ठंडे होने पर 10-12 बराबर भाग में बांटकर ओवल शेप देकर प्लेट में रख लीजियेl

5

Step 5

एक प्लेट में आधा कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर तुरंत निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबाकर, ब्रेड का पानी निकाल दीजियेl

6

Step 6

इसके ऊपर एक आलू का रोल रखिये और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बन्द कर दीजिये. इस तरह सारे आलू रोल एक-एक ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में रख लीजियेl

7

Step 7

कढ़ाही में तेल डालकर गरम करें और तैयार 3-4 रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये ब्रेड रोल को कलछी से घुमा घुमाकर चारों ओर ब्राउन होने तक तलिये।

8

Step 8

तले हुये ब्रेड रोल निकालकर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिये।

9

Step 9

गरमागरम क्रिस्पी ब्रेडरोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी या सॉस के साथ परोसें।

Comments

Leave a reply

No comments yet

Be the first to share your thoughts on this recipe!