बेसन के लड्डू पूरे भारत में बहुत ही लोकप्रिय हैं। इसे आप किसी भी त्योहारो और शुभ अवसर भी बना सकते हैं। यह बनाना बहुत ही आसान है। यह देसी घी और बेसन को भूनकर बनाया जाता है और चीनी मिक्स किया जाता है। इनमें आप चाहे तो बादाम भी डाल सकते हैं। इसे त्योहार के सीजन में बहुत पसंद किया जाता है, खास तौर पर यह दिवाली, गणपति और रक्षाबंधन के मौके पर बनाया जाता है।
Besan ke laddu

Yields
1 serving
Prep Time
10 mins
Cook Time
40 mins
Total Time
-
Author
Suman
Rating
Difficulty
IntermediateLikes
Ingredients
Ingredients
Directions
Method
सबसे पहले एक कड़ाई में, ½ कप घी गरम करें और 2 कप बेसन डालें।
जब तक बेसन अच्छी तरह से घी के साथ मिल न जाए तब तक धीमी आंच पर भूनें। यदि मिश्रण सूख जाता है, तो एक और बड़े चम्मच घी डालें।
तब तक भूनते रहें जब तक बेसन सुनहरा भूरा और दानेदार न हो जाए।
इसका रंग हल्का ब्राउन हो जाये तो आंच बंद कर दें और इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।
ठंडा हो जाने पर इसमें चीनी का पाउडर और इलायची पाउडर मिक्स करें।
दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लेने के बाद अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू तैयार करें।
गार्निशिंग के लिए इसके ऊपर पिस्ते और बादाम लगाएं और सर्व करें।
Note
इन लड्डूओं को आप 2से 3 सप्ताह के लिए एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं।
ज्यादा गरम बेसन में चीनी न मिलाएं। बेसन के हल्का ठंडा होने पर ही मिलाएं क्योंकि गरम बेसन में चीनी मिक्स करने से चीनी मेल्ट हो जाती है।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!