यह भारत की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक हैं यह मैदा से बनाई जाती है। यह खाने में बेहद ही क्रिस्पी और रसभरी होती है इसे किसी भी त्योहार ओं में बनाया जा सकता है यह बनाना बहुत आसान है इसे बड़े और बच्चे दोनों बहुत ही पसंद करते हैं। तो चलिए हम बालूशाही बनाना आपको सिखाते हैं
Balushahi

Yields
1 serving
Prep Time
20 mins
Cook Time
30 mins
Total Time
-
Author
Jyoti Saroj
Rating
Difficulty
AdvancedLikes
Ingredients
For balushahi
For sugar syrup
Directions
Step 1
एक बर्तन ले, उसमे चीनी और उसके साथ पानी (चीनी की मात्रा का आधा पानी) और केसर मिलाकर गैस पर चाशनी बनने के लिये रखिये और 10 मिनट के लिए मीडियम आज पर पकने दें।
Step 2
चाशनी के घोल से 1-2 बूंद लेकर अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, जब आप चाशनी को चेक कर रहे होंगे तब ध्यान रखिये की उसमे तार बननी चाहिए। अब इसमें इलायची पाउडर डाल दीजिए । आप की चासनी बालूशाही के लिए तैयार है।
Step 1
सबसे पहले मैदा को छन्नी से छान लीजिये, और उसने घी और सोडा मिलाएं।
Step 2
अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे को मिला ले। (ध्यान रखें आटे को ज्यादा गूंथना नहीं है सिर्फ मिक्स होने तक गूंथना है) और ढक कर 20 मिनट के लिए रख देना है।

Step 3
अब हम बालूशाही बनाने के लिए लोई लेंगे और उसे थोड़ा सा मिला ले और फिर उसका छोटा छोटा लोई (पूरी के जैसा लोई) काट ले |फिर उसे हलके हाथों से गोल करे और बीच से उसे दबा कर होल कर दे | ऐसे ही प पूरे बालूशाही को बना ले।

Step 4
अब गैस पर घी गरम होने के लिए रख दे और जब गरम हो जाए तो उसमे बालूशाही को डाल दे | और उसे मध्यम आंच पे पकाये |

Step 5
जब बालूशाही लाल हो जाए तो निकाल ले इसी तरह से हम पूरी बालूशाही को छान लेंगे |
Step 6
फिर उसे चाशनी में डाल दे और 10 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दे ।हमारी बालूशाही बनकर तैयार हो गयी |

Step 7
इसे प्लेट पर निकाल कर सर्व करें और पिस्ता से गार्निश करें।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!