मखाना, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर दूध के साथ बेहद अच्छी तरह जचता हैं और एक क्रिमी और स्वादिष्ट खीर बनाता है। केसर इस खीर को पारंपरिक रुप प्रदान करता हैं और इसे याद रखने वाला स्वादिष्ट व्यंजन बनाता हैं। मखाना सभी के लिए लाभदायक हैं । मखाने को हम भूंन कर खा सकते हैं या इसे दूध के साथ खीर भी बना सकते हैं। मखाना खीर त्योहारों में जैसे नवरात्रि जन्माष्टमी शिवरात्रि आदि पर्वों पर बनाई जाती है इसे हम उपवास में खा सकते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और ऊर्जा से भरपूर होती है तो चलिए बनाते हैं मखाना की खीर- #navratriRecipeContest,
मखाने की खीर

Yields
1 Serving
Prep Time
5 mins
Cook Time
15 mins
Total Time
-
Author
Jyoti Saroj
Rating
Difficulty
IntermediateLikes
Ingredients
सजावट के लिए सामग्री
Directions
मखाने की खीर बनाने के लिए
पहले हम मखाने को भूनेंगे। इसके लिए एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें। और उसके बाद मखाने को पैन में डाले।
अब मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए या उन्हें कुरकुरा होने तक भून लें। मखाने को कुरकुरा होने दें। यह जांचने के लिए की मखाना पूरी तरह से भुना हुआ है या नहीं, अपने अंगूठे और तर्जनी के बीच दबाएं, अगर वह आसानी से टूट जाता है, तो समझिए की मखाना भून चुका है।
अब मखाने को पूरी तरह से ठंडा करे और मिक्सर जार में डालें। आप लगभग ⅓ कप मखाने को बचा के रख सकते हैं और उन्हें मखाने की खीर में मिला सकते हैं। मखाने को मिक्सर में दरदरा होने तक पीसे।
मखाने की खीर बनाने के लिए, दूध डालकर उबाल लें। मध्यम आंच पर लगभग 8 मिनट का समय लगेगा। एक चम्मच का उपयोग करके दूध के बीच में हिलाएं ताकि दूध पैन के नीचे न चिपके। परंपरागत रूप से, भारतीय मिठाई जैसे की खीर एक मोटी तली वाली कड़ाही में बनाई जाती है, लेकिन एक नॉन-स्टिक पैन अच्छी तरह से काम करता है।
अब दूध में उबाल आने के बाद चीनी को डाले। आप अपनी पसंद की मिठास के अनुसार कम या ज्यादा करके डाल सकते हैं। फिर इसमें दरदरे पीसे हुए मखाने को डाले।
इसे अच्छी तरह से मिलाएं और 25 मिनट तक या जब तक कि दूध आधा ना हो जाए तब तक पकाएं। बीच-बीच में हिलाते हुए पैन के किनारों को चम्मच से साफ करते रहें। फिर इसमें केसर को डाले। और निखार पाने के लिए पीला रंग डाल सकते हैं।
इसके अलावा, जायफल पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएँ। मखाने की खीर का स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर भी डालें।
आंच से उतारकर पूरी तरह ठंडा कर लें। खीर को सर्विंग बाउल में डालें और तुरंत परोसें। आप इसे गरमा-गरम भी परोस सकते हैं या कम से कम 1 घंटे तक फ्रिज में रख कर ठंडा भी परोस सकते हैं।
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!