खस्ता कचौड़ी भारत के स्ट्रीट फूड में सबसे प्रसिद्ध है। यह मैदा के साथ कई तरह के मसालों को मिलाकर बनती है। इसमें चाट और चटनी का ऐसा मेल होता है जो इसे काफी स्पाइसी बना देता है। जिन लोगों को डीप फ्राई खाना पसंद है उन लोगों के लिए यह बहुत मजेदार है। इस डिश को चाहे तो आप हल्के नाश्ते के तौर पर भी पेश कर सकते हैं। गर्म चाय के साथ इस टेस्टी स्नैक रेसिपी का आंनद उठाएं।
Khasta kachori

Yields
1 Serving
Prep Time
15 mins
Cook Time
30 mins
Total Time
45 mins
Author
Suman
Rating
Difficulty
IntermediateLikes
Ingredients
Ingredients
पिट्ठी के लिए
Directions
Step 1
मैदा मे घी नमक व सोडा मिक्स करे और पानी डाल के नरम आटा गूंथ ले और तेल लगा के ढक कर रख दे।
Step 2
कड़ाही मे तेल गर्म करे हींग जीरा का तड़का दे भिगी दाल डाले।अब नमक व हल्दी डाले और चलाये । अब डेढ़ कप पानी डाले पकने दे।
Step 3
जब दाल पक के गले जाये तो बाकी के सभी मसाले डाले और दाल को कलछी से मसलते हुए भूने। जब पिट्ठी ड्राई हो कर अच्छे से भुन जाये तो गैस बंद कर दे।
Step 4
अब आटे को थोड़ा सा मसल कर सेट कर लें। और आटे से समान आकार की लोई बनाये और पिट्ठी भर कर कचौरी बना ले।
Step 5
कड़ाही मे तेल गर्म करे मध्यम ऑच पर खस्ता कचौरी तल ले ।
Step 6
इसे आप हरी चटनी, सॉस या फिर किसी भी सब्जी के साथ खा सकते है |
Tips
मैदे में थोड़ा तेल डालकर गुंथने से कचौरी क्रिसी बनती है
कचौरी को धींमी आंच पे पकने से कचौरी बहुत क्रिस्पी बनती है
Comments
No comments yet
Be the first to share your thoughts on this recipe!