जलेबी उत्तर भारत का एक लोकप्रिय व्यंजन है इसका आकार पेंचदार होता है और स्वाद करारा होता है यह खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है यह त्योहार पर अत्यधिक बनाए जाने वाली मिठाई है।
सबसे पहले मैदे और दही को एक साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।अगर ज़रूरत पड़े, तो आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं।
करीब छह से सात घंटे के लिए इसमें खमीर उठने को रख दें।
जब बैटर गुदागुदा हो जाए और ऊपर छाग दिखने लगे, तो चाशनी तैयार करें।
पानी, चीनी और केसर को मिलाकर हल्की आंच पर चाशनी बनाएं
तेज़ आंच पर छोड़े समय के लिए चाशनी को गाढ़ा करें।
जब चाशनी तार छोड़ने लगे, तो इसे आंच से उतार कर हल्का ठंडा कर लें।
एक गहरा पैन लें। उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें।
बैग में तैयार किया बैटर डालें। जितना छोटा छेद होगा, उतनी ही पतली जलेबी बनाएंगी।
अब बैटर को गर्म तेल में डालें। मीडियम आंच पर पकाएं।
जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हें निकाल लें। चाशनी में डालें।
करीब एक मिनट तक इन्हें चाशनी में भिगा रहने दें। निकाल कर सर्व करें।
Servings 4
* Percent Daily Values are based on a 2,000 calorie diet. Your daily value may be higher or lower depending on your calorie needs.