Print Options:

चीजी नाचोज रेसिपी

Yields2 ServingsPrep Time5 minsCook Time10 minsTotal Time15 mins

नाचोज एक मैक्सिकन चिप्स है यह मक्के के आटे का बना चिप्स है इसी से चीजी नाचोज बनाया जाता है नाचोज के ऊपर चीजी साॅस,हरी मिर्च ,हरा धनिया ,टमाटर और प्याज डालकर तैयार किया जाता है नाचोज खाने में बेहद स्पाइसी और क्रंची होता है इससे मैक्सिकन चीजी नाचोज सैलेड भी कहा जाता है,चीजी नाचोज सैलेड बनाना बहुत ही आसान है यह कम समय में बन जाता है इसे आप स्टार्टर में खाने के लिए परोस सकते हैं

सामग्री
 12 नाचोज चिप्स
 50g चैडर चीज साॅस
 1प्याज
 2 हरीमिर्च
 1 टमाटर
 ½ टेबल स्पून चाट मसाला
 ½ टेबल स्पून जीरा पाउडर
 1 टेबल स्पून हरी धनिया
बनाने की विधि
1

एक प्लेट लें उसमें सभी नाचोज को फैला कर रख लें।

2

अब नाचोज के ऊपर चैडर चीज सॉस को फैलाएं।

3

अब इसमें कटे हुए टमाटर, प्याज ,मिर्च डालें।

4

अब इसके ऊपर से जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें।

5

हरे धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।

Nutrition Facts

Serving Size 1 plate

Servings 2


Amount Per Serving
Calories 355
% Daily Value *
Total Fat 20g31%
Total Carbohydrate 25g9%

Dietary Fiber 1.8g8%
Protein 17.9g36%

* Percent Daily Values are based on a 2,000 calorie diet. Your daily value may be higher or lower depending on your calorie needs.