Print Options:

आम्र खंड

Yields1 ServingPrep Time10 minsCook Time10 minsTotal Time20 mins

#navrartiRecipeContest
अगर श्री खंड खाकर बोर हो गए है तो बनाइए ये कुछ हटकर ओर मजेदार स्वाद वाला आम्र खंड।
स्वाद लाजवाब ओर ज्यादा झंझट भी नहीं।

 250 ग्राम दही
 100 ग्राम पिसी चीनी
 1 कप आम का पल्प
 1/4 कप आम के टुकड़े
 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
 2 चम्मच पिस्ता कतरन
1

सबसे पहले दही को किसी सूती कपड़े में बांधकर 2 घंटे के लिए लटका दे। ताकि दही का सारा पानी निकल जाए ओर उसका चक्का बना जाए।

2

2 घंटे बाद दही के चक्के को एक बाउल में लेकर 5 मिनिट तक अच्छे से क्रीमी होने तक फेंटे।

3

अब इसमें पिसी चीनी मिलाकर फिर से फेंटे।

4

अब आम का पल्प, आम के टुकड़े, इलायची पाउडर,पिस्ता कतरन डालकर अच्छी तरह मिलाए।ओर 1 घंटा फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे।

5

हमारा क्रीमी ओर टेस्टी आम्र खंड तेयार है। पिस्ता कतरन से सजाकर ठंडा ठंडा परोसे।